6/17/09

सजा पूरी होने पर भी पाक जेलों में बंद 25 भारतीय

लाहौर। सजा पूरी होने के बावजूद 25 भारतीय कैदी पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। पाकिस्तान के मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी ने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के समक्ष इन कैदियों का मामला उठाया है।
जरदारी को लिखे पत्र में बर्नी ने भारतीय बंदियों की हिरासत को 'गैरकानूनी' करार देते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की है। बर्नी के अनुसार, 'सजा पूरी होने के बावजूद भारतीय बंदियों को हिरासत में रखना गैरकानूनी और मानवाधिकारों का सरासर उल्लंघन है।' पाकिस्तान के पूर्व मानवाधिकार मंत्री बर्नी ने भारतीय कैदी किरपाल सिंह और सरबजीत सिंह की मौत की सजा को उम्र कैद में बदलने की गुहार लगाई है।
जेल में बंद भारतीय कैदियों में मुंबई निवासी 38 वर्षीय टीना पेका भी हैं। पेका को 12 साल पहले गिरफ्तार किया गया था। उन्हें एक हजार रुपये जुर्माने के साथ एक वर्ष की सजा दी गई थी। मानसिक रूप से विक्षिप्त भारतीय महिला बोला को 2007 से अपनी रिहाई का इंतजार है।
सजा पूरी करने के बावजूद पाकिस्तानी जेलों में बंद अन्य भारतीय कैदियों के नाम हैं:-
नकाया
राम प्रकाश
साजू राम
गणेश पांदी (29)
गोमघ सिंह
दीन मुहम्मद
शहाबुद्दीन मीर (63)
इलियास
गोपाल दास (49)
मुहम्मद मुस्लिमुद्दीन
रामू राम
खुर्शीद अहमद
आरिफ हिदायत
कासिम मुहम्मद अमीन (66)
सुरजीत सिंह (69)
कुलदीप सिंह (37)
कुलदीप कुमार (41)
मंगा सिंह (34)
बिरजू (28)

No comments:

Post a Comment